पीएनबी के अंचल प्रबंधक ने किया आरसेटी का दौरा

हमीरपुर।

पंजाब नेशनल बैंक के शिमला अंचल के प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर का दौरा किया। इस अवसर पर शिमला अंचल के उप प्रबंधक राजेंद्र पॉल और बैंक के मंडल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख अरविंद सरोच भी उपस्थित रहे।

जिला अग्रणी प्रबंधक लक्ष्मी नारायण काजल, आरसेटी के निदेशक अजय कतना, पीएनबी और आरसेटी के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने मनोज कुमार श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों का स्वागत किया तथा उन्हें आरसेटी की गतिविधियों एवं उपलब्धियों से अवगत करवाया।
अंचल प्रबंधक ने आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं का मार्गदर्शन भी किया तथा उद्यमिता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग प्रक्रियाओं को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।