पीएनबी और आरसेटी के अधिकारियों ने किया पौधारोपण

हमीरपुर ।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के परिसर में सफाई एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस के थीम ‘प्लास्टिक के कचरे को हराएं’ पर आधारित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख नीरज कुमार आनंद ने की। कार्यक्रम के दौरान पंजाब नेशनल बैंक और आरसेटी के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा संस्थान में जारी प्रशिक्षण शिविर की प्रतिभागी महिलाओं ने प्लास्टिक का कचरा एकत्रित किया और पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी और आरसेटी के अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षु महिलाएं भी उपस्थित थीं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।