पालमपुर की घटना से प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली हुई जगजाहिर : देशराज शर्मा

पालमपुर की घटना से प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली हुई जगजाहिर : देशराज शर्मा

हमीरपुर, ,
जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में गत दिनों पालमपुर में हुई घटना की कड़ी निंदा की है एवं आरोपी के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग न्यायालय से की है। उन्होंने कहा कि पालमपुर की घटना से प्रदेश कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली भी जगजाहिर हुई है। जिस प्रकार सरेआम दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया गया, उससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक शांतिप्रिय प्रदेश है, यहां इस प्रकार की घटना होना बड़ा दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन अपना कार्य सही मायने में करें तो आपराधिक मामलों पर शिकंजा कसा जा सकता है, लेकिन जिस प्रकार दिनदहाड़े पालमपुर बस स्टैंड पर एक युवती के ऊपर हमला हुआ है, वह निंदनीय है।                                                                             उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार को इस घटना से संज्ञान लेना चाहिए एवं इस संबंध में युवती को न्याय दिलाने में हरसंभव सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा भी इस दुख की घड़ी में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ी है एवं हरसंभव सहायता करने का प्रयास करेगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।