पहाड़ से गिरा भारी मालवा, कार सवारों ने भाग कर बचाई जान

सिरमौर,

मानसून अभी शुरू भी नहीं हुआ है मगर, पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून के साइड इफेक्ट नजर आने शुरू हो गए हैं। प्री मानसून बरसात से ही सड़कों के किनारे पहाड़ दरक रहे हैं। सिरमौर जिले के पांवटा शिलाई गुम्मा, NH 707 पर रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां उत्तरी गांव के समीप भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन ऐसे समय पर हुआ जब वहां से एक कर गुजर रही थी। गनीमत यह रही कि कर सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हालांकि कार को काफी नुकसान हुआ बताया जा रहा है कि जब कर इस हिस्से पर पहुंची तो यहां पत्थर गिरने शुरू हुए। ऐसे में कार चालक ने थोड़ी पीछे ब्रेक लगा दी। मगर, कुछ ही सेकंड बाद उसे हिस्से में भी पहाड़ से मालवा और पत्थर आने शुरू हो गए। हालांकि इस दौरान सभी कर सवार कर से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहे। जिससे यहां बड़ा हादसा होने से टल गया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।