पहली अक्तूबर को एनजीओ भवन में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

हमीरपुर ।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार एक अक्तूबर को यहां एनजीओ भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के चिकित्सक वृद्धजनों के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं एवं इनके उपचार पर व्यापक चर्चा करेंगे। पुलिस और बैंकों के अधिकारी साईबर क्राइम और वृद्धजनों से संबंधित अन्य समस्याओं के प्रति जागरुक करेंगे। इनके अलावा विभिन्न सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाओं के कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे।
जिला कल्याण अधिकारी ने वरिष्ठ नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।