hamirpur,
पहचान स्पेशल स्कूल का मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सही मार्गदर्शन, शिक्षा एवं थेरेपी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। विद्यालय में बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा विशेष तकनीकों से पढ़ाई करवाई जाती है।
यहाँ बच्चों को Speech Therapy, Occupational Therapy, physiotherapy , Behavior Modification, तथा Individualized Academic Training और sports जैसी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसके साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियाँ नियमित रूप से करवाई जाती हैं, जिससे उनकी क्षमता में निरंतर सुधार होता है।
विद्यालय के शिक्षक न केवल बच्चों को शिक्षा देते हैं बल्कि उनके व्यवहार, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल को भी विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक बच्चे की जरूरत के अनुसार व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है, जिससे वह अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सके।
अभिभावकों के लिए संदेश:
समाज में अक्सर यह गलत धारणा होती है कि विशेष विद्यालयों में बच्चे गलत चीजें सीखते हैं, जबकि यह पूर्णतः गलत है। हर बच्चा अपने आप में विशेष होता है और उसे सही दिशा व सहयोग की आवश्यकता होती है।
यदि आपके बच्चे में किसी भी प्रकार की बोलने, समझने, व्यवहार या सीखने से संबंधित समस्या है, तो कृपया उसे नजरअंदाज न करें। समय पर Assessment और Therapy से बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
पहल स्पेशल स्कूल समाज के सभी अभिभावकों से अपील करता है कि वे बिना किसी झिझक के अपने बच्चों को यहाँ लेकर आएँ और उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का अवसर दें।
Author: Himachal Samvaad








