पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा पौणाहारी का दरबार: इंद्रदत्त लखनपाल

बड़सर /हमीरपुर / दियोटसिद्ध

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा कि एशियाई विकास बैंक ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध मन्दिर के विकास के कार्यों के लिए 62 करोड़ मंजूर किए हैं। उन्होंने बताया कि बाबा बालकनाथ मन्दिर को दियोटसिद्ध को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित करने व बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्व भर से हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के पहुंचते हैं चैत्र माह में मंदिर परिसर को 24 घण्टे खुला रखा जाता है जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना न करना पड़े।

इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा एडीबी के सहयोग से यह परियोजना चालू की जा रही है जो मन्दिर के सौंदर्यीकरण पर काम करेगी। उन्होंने बताया कि यह राशि मुख्य रूप से मन्दिर परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने और मन्दिर तक जाने वाली सड़कों रास्तों की मरम्मत पर खर्च की जाएगी। साथ ही , शौचालय, रेन शेल्टर और विश्राम कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।