पटवारी एवं कानूनगो का जिला कैडर समाप्त करके स्टेट कैडर घोषित करने के निर्णय का कड़ा विरोध

ज्वाली /कांगड़ा
पटवार एवं कानूनगो संघ ज्वाली इकाई ने प्रदेश सरकार द्वारा पटवारी एवं कानूनगो का जिला कैडर समाप्त करके स्टेट कैडर घोषित करने के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। इस विषय को लेकर आज ज्वाली इलाके के पटवारी एवं कानूनगो ने एसडीएम ज्वाली वचित्र सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई की पटवारी एवं कानूनगो का जिला कैडर ही रखा जाए । संघ के मंडल प्रधान राजीव कुमार ने बताया की पटवारी एवं कानूनगो का काडर यदि जिला से राज्य स्तर पर किया जाता है तो इससे वरिष्ठता सूची में कई अनियमिताएं सामने आएंगी और बहुत से कर्मचारी ऐसा करने से

पदोन्नति के अवसर से चूक जाएंगे और यह बिल्कुल भी न्याय संगत नहीं होगा।
पटवार एवं कानूनगो महासंघ ज्ञापन के माध्यम से सरकार ने राजस्व विभाग के बहुत से कार्य ऑनलाइन माध्यम द्वारा शुरू कर दिए गए हैं परंतु पटवार खानों की हालत बहुत ही दयनीय है। ना तो वहां पर इंटरनेट और प्रिंटर आदि की सुविधा है और ना ही कर्मचारी और अपने कामों के लिए आने वाली आम जनता के लिए बैठने की सही सुविधा। महासंघ ने मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री से मांग की है की पटवार खानों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।