पंचायत चुनाव की सामग्री की निविदाएं 12 तक

हमीरपुर ।

आने वाले समय में जिला में होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए अनुभवी आपूर्तिकर्ता फर्मों से 12 अगस्त सुबह 11 बजे तक जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

जिला पंचायत अधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) बबिता गुलेरिया ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव हेतु 10 प्रकार की आवश्यक सामग्री जैसे-रिटर्निंग ऑफिस मैटल सील, बैलेट पेपर अलग करने के लिए मैटल रूल, सूआ, स्याही के लिए कप, मतपेटियों को सील करने के लिए बैग या कपड़ा, ब्लेड, नोटा स्टैंप, स्टेशनरी के सामान के लिए बैग, गन्नी बैग और मार्क सील के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इसमें अनुभवी एवं सक्षम फर्मों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में 500 रुपये की राशि जमा करवा कर निविदा का प्रपत्र, नियम एवं शर्तें प्राप्त की जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222407 पर संपर्क किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।