नेत्रदान राष्ट्रीय पखवाड़े का आयोजन

हमीरपुर,
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला हमीरपुर के मुख्य चिकित्सा
अधिकारी  डॉ प्रवीण चौधरी के आदेशानुसार दिनांक  3/09/24 को (आर. के जी.
एम .सी ) राधा कृष्णन गवरमेंट मेडिकल कालेज जिला हमीरपुर में नेत्रदान
राष्ट्रीय पखवाड़े का आयोजन किया गया lजिसकी अध्यक्षता कालेज विभाग के
प्रमुख डा. अभिलाष सूद द्वारा  की गई l इस अवसर पर कालेज के प्रशिक्षुओं
द्वारा नाटकों के माध्यम से नेत्रदान की जानकारी प्रदान की गई और बताया
की नेत्रदान महादान का महत्व अनमोल है यह दान अंधे और दृष्टिहीन
व्यक्तियों को नई उम्मीद और नया जीवन देता है l इस अवसर पर राधा कृष्णन
गवरमेंट मेडिकल  कालेज के डा. अनिल वर्मा, डा. श्रुति, डा. सीमा,
स्वास्थ्य शिक्षक यशपाल शर्मा,  बी० सी० सी०समन्यक सलोचना  उपस्थित रहे l

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।