नुक्कड सभाओं में पहुंचने पर इंद्रदत लखनपाल का लोगों ने स्वागत किया

हमीरपुर/ बडसर
बडसर से भाजपा प्रत्याशी इद्रदत लखनपाल ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है और प्रत्याशी इंद्रदत लखनपाल सुबह से लेकर देर रात्रि तक लोगों के बीच जाकर अपने पक्ष में वोट मांग रहे है।

इसी कडी में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी इंदद्रत लखनपाल ने अपना प्रचार अभियान गांव होथ, जांगली, नौण,घडयाली,जामली, महारल, डेरा, ब्राहमणा सथ महारल, खैर लहडा, बाहल, तजियार, खलौत इत्यादि में नुक्कड सभाओं में शिरकत की।

नुक्कड सभाओं में पहुंचने पर इंद्रदत लखनपाल का लोगों ने स्वागत किया और हर तरह से समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर बडसर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे तो इंद्रदत लखनपाल की पत्नी उषा लखनपाल ने भी गांव गांव जाकर प्रचार किया है।

इस अवसर पर इंद्रदत लखनपाल ने लोगों से बडसर क्षेत्र के विकास के नाम पर वोट मांगे जा रहे है। उन्हांेने कहा कि बडसर क्षेत्र की जमकर अनदेखी की गई और दुखी होकर सरकार से किनारा किया है। इ्रद्रदतं लखनपाल ने कहा कि अब जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस को सबक सिखाएंगे। वहीं खनन पर मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं स्पष्टीकरण दे क्योंकि उनके भाई का कै्रशर भी चल रहा है। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का उम्मीदवार है वह स्वयं खनन माफिया है और उनका अपना क्रैशर चल रहा है। उन्हांेने कहा कि जब विधायकों के क्रैशर बंद किए गए है बडसर से कांग्रेस प्रत्याशी का भी कै्रशर बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को खनन माफिया को पकडना चाहिए लेकिन क्रैशर बंद करवाना कहा सही है। उन्होंने कहा कि अपने चहेतों के लिए मापदंड और है और दूसरों के लिए मापदंड और है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।