नियमों के उल्लंघन पर टीसीपी विभाग ने 6 लोगों को जारी किए नोटिस

हमीरपुर ।

निर्माण कार्यों में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों के उल्लंघन के चार अलग-अलग मामलों का कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग ने नोटिस कुल 6 लोगों को जारी किए हैं।
मट्टनसिद्ध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर और बाईपास चौक के पास चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में टीसीपी विभाग के मंडल कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से 3 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उधर, नादौन तहसील के टिल्लू मुहाल में चल रहे निर्माण कार्य का भी कड़ा संज्ञान लेते हुए नादौन के नियोजन अधिकारी ने 3 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
इन सभी नोटिसों में संबंधित लोगों को 15 दिनों के भीतर अवैध निर्माण को हटाने तथा संबंधित जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।