नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने विधानसभा के फैसले का स्वागत किया

नालागढ़/सोलन

विधानसभा से सदस्यता समाप्त होने के पश्चात पूर्व विधायकों की ओर से पक्ष रखते हुए नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने विधानसभा के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फैसला देरी से जरूर आया लेकिन बिल्कुल सही आया। पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि इस्तीफा जल्द स्वीकार किए जाने को लेकर उनका मकसद था कि लोकसभा के साथ-साथ उनके हलकों में भी चुनाव किया जा सके ताकि सरकार का पैसा बच सके और मतदाताओं को भी परेशानी ना हो।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने से विकास के कार्य बाधित होते हैं। इस समय इस्तीफा स्वीकार किए जाने से तीन जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू होगी और सरकार के अतिरिक्त खर्च के साथ-साथ विकास कार्यों में भी फर्क पड़ेगा। बीजेपी से टिकट पर चुनाव लड़े जाने को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी और आला कमान उन्हें मौका देंगे तो वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से जरूर चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय विकास पर भी अपना पक्ष प्रस्तुत किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।