नादौन में एसआईएस इंडिया कंपनी के लिए सुरक्षा गार्ड तथा सुपरवाइजर के साक्षात्कार 25 को 

19 से 40 वर्ष तक के दसवीं फेल व पास पुरुष अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग 

  हमीरपुर

जिला बिलासपुर की एसआईएस इंडिया कंपनी में सुरक्षा गार्ड तथा सुपरवाइजर के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 25  अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उप-रोजगार कार्यालय नादौन, जिला हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं पास व फेल तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की  आयु 19  से 40 वर्ष तथा ऊंचाई 168 सेंटीमीटर व उससे अधिक तथा वज़न 54 किलोग्राम से 95 किलोग्राम  होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 17,000 रुपये से 21,000 रुपये वेतन प्रति माह दिया जाएगा । सभी पात्र अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लैटर दिए जाएंगे ।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है। भर्ती में भाग लेने वाले उमीदवारों को आने जाने का भत्ता नहीं दिया जाएगा ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।