नादौन, बड़ा और नेरी में करोड़ों के उदघाटन-शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री,18 को समग्र शिक्षा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री भी रहंेगे उपस्थित

हमीरपुर ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला हमीरपुर के अपने प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे नादौन के खरीड़ी मैदान में बहु-उद्देश्यीय खेल परिसर का शिलान्यास करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे वह बड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उदघाटन और किसान प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास करंेगे। इसके बाद वह नेरी स्थित औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में कन्या छात्रावास की आधारशिला रखेंगे तथा महाविद्यालय के पी.जी. ब्लॉक का उदघाटन करेंगे।
रविवार 18 अगस्त को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री दोसड़का के पुलिस मैदान में शिक्षकों को समग्र शिक्षा के तहत आधुनिक टैबलेट वितरित करेंगे तथा पोषण अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार की एक विशेष पहल पर दी जाने वाली सामग्री के वितरण का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी शनिवार शाम को ही हमीरपुर पहुंच रहे हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।