नादौन अस्पताल में गठिया के रोगियों की जांच करेंगे एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर

नादौन ।

रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई 8 मार्च को स्वास्थ्य विभाग और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के क्लिनिकल इम्युनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग के सहयोग से नागरिक अस्पताल नादौन में आर्थराइटिस (गठिया रोग) के रोगियों के लिए जांच एवं जागरुकता शिविर आयोजित करने जा रही है।
एसडीएम एवं रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई के अध्यक्ष निशांत शर्मा ने नादौन के खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे 8 मार्च को नादौन अस्पताल में आयोजित होने वाले शिविर के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें तथा एम्स बिलासपुर से आने वाली विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को हरसंभव सहयोग प्रदान करें।
एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।