नाके के दौरान कार से बरामद किया 30.75 ग्राम चिट्टा, कार में बैठे तीन लोग गिरफ्तार

स्वारघाट/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर आरटीओ बैरियर गरामौडा के पास नाके के दौरान कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ आ रही एक टैक्सी नम्बर अल्टो कार से 30.75 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की है । इस सम्बंध में टीम ने कार में बैठे तीन लोगों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई हेतु पुलिस थाना स्वारघाट को सौंप दिया है । जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम ने आरटीओ बैरियर गरामौडा के पास नाका लगाया हुआ था और पंजाब से हिमाचल की तरफ आने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी । इस दौरान पंजाब की तरफ से आ रही एक कार नम्बर एचपी 01 के- 6216 को चैकिंग के लिए रोका तो तलाशी के दौरान कार से

30.75 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ ।इस मामले के सम्बंध में कार चालक शुभम सुपुत्र श्री जगदीश चंद उम्र 29 साल निवासी पतलीकुल तहसील मनाली जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश के रूप हुई। साथ में बैठे व्यक्ति की पहचान सोनम गैलजीन लामा उम्र 26 साल,निवासी 15 मील पतलीकुल तहसील मनाली जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश व स्थाई निवासी नेपाल का है। तथा पीछे वाली सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान दिनेश कुमार उम्र 22 साल स्थाई निवासी काठमांडू नेपाल के रूप में हुई है। इन तीनो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21,29 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।