नशा मुक्त भारत अभियान की ऑनलाइन शपथ में लें भाग,ई-प्लैज के लिए जारी किया गया है वेब लिंक और क्यूआर कोड

हमीरपुर।

नशा मुक्त भारत अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने ऑनलाइन शपथ (ई-प्लैज) हेतु एक वेब लिंक और क्यूआर कोड जारी किया है। इस वेब लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक करके कोई भी व्यक्ति ‘से नो टू ड्रग्स’ की शपथ ले सकता है। वह इस शपथ का अपने नाम से ऑनलाइन जनरेट हुआ प्रमाणपत्र भी डाउनलोड कर सकता है।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के वेब लिंक एनएमबीए.डीओएसजेई.जीओवी.इन nmba.dosje.gov.in पर लॉग इन करके या क्यूआर कोड को स्कैन करके ‘से नो टू ड्रग्स’ की शपथ ली जा सकती है और इसके साथ ही अपने नाम से ऑनलाइन जनरेटड प्रमाण पत्र भी डाउनलोड किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।