नवोदय प्रवेश परीक्षा 18 को, वेबसाइट से डाउनलोड करें रोल नंबर

हमीरपुर।

जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 18 जनवरी को सुबह 11ः30 से दोपहर डेढ़ बजे तक जिला हमीरपुर के विभिन्न केंद्रों पर होगी।
विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि इस चयन परीक्षा के रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र सीबीएसई के वेब लिंक सीबीएसईआईटीएमएस.रोल.जीओवी.इन cbseitms.roll.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहंुच जाएं।

प्राचार्य ने बताया कि रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में अगर कोई दिक्कत हो तो जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के कार्यालय में विपन कुमार मोबाइल नंबर 8219482550, सतेंद्र नाथ झा मोबाइल नंबर 8954039120, माया देवी मोबाइल नंबर 8219844779 और विनोद कुमार मोबाइल नंबर 8219371570 से सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक संपर्क किया जा सकता है। प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी से भी संपर्क किया जा सकता है। प्राचार्य ने कहा कि रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र के अलावा किसी भी अन्य परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।