नरदेव कंवर ने किया जिला स्तरीय कार्यालय का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए व्यवस्था में सुधार के निर्देश 

हमीरपुर ।
हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने मंगलवार शाम को बोर्ड के जिला स्तरीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगंतुकों से भी विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जिला कार्यालय में कूलर लगाने के निर्देश भी जारी किए जिससे यहां आने वाले कामगारों को गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी पीने को मिल सके।
उन्होंने प्रतिदिन जिला भर से आने वाले कामगारों की भारी भीड़ को देखते हुए हर विधानसभा क्षेत्र के कामगारों के लिए सप्ताह में अलग-अलग दिन निर्धारित किए जाएंगे, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। किस विधानसभा क्षेत्र के लोग किस दिन जिला कार्यालय आयेंगे यह जानकारी कामगारों को उपलब्ध करवा दी जाएगी। नई व्यवस्था पहली अप्रैल से शुरू हो जाएगी। उन्होंने यहां पर महिलाओं ब पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय बनाए जाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक विक्रम शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।