नड्डा पूर्व की भाजपा सरकार के शासन काल की नाकामियों का ठीकरा कांग्रेस सरकार के सर फोड़ने का कर रहे प्रयास: प्रेम कौशल

हमीरपुर ,
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार के विषय में दिए गए वक्तव्यों को जनता को गुमराह करने का प्रयास करार देते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि नड्डा पूर्व की भाजपा सरकार के शासन काल की नाकामियों और प्रशासनिक कु व्यवस्था के परिणामस्वरूप अब सामने आ रहे परिणामों का ठीकरा कांग्रेस सरकार के सर फोड़ने का प्रयास कर उन्होंने कहा कि हैं। जिस केस में हिमाचल भवन को उच्च न्यायालय द्वारा अटैच करने का फैसला सुनाया गया वह भाजपा सरकारों के कार्यकाल में ही मिस हैंडल हुआ और इसी के साथ पर्यटन विकास निगम के होटलों को मुनाफे में लाने के लिए भी जय राम सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया।

कौशल ने कहा कि आर्थिक सुधारों को अंजाम देने में लगी कांग्रेस सरकार का विरोध करने वाले भाजपा नेता वास्तव में प्रदेश हित की बजाए भाजपा हित को आगे रख कर राजनीति कर रहे हैं उन्होंने कहा कि खनन और शराब माफिया का बोलबाला भी बजे पी सरकार के शाशनकाल में ही था जिसके चलते लगातार तीन वित्तिय वर्षों तक शराब के ठेकों की नीलामी नहीं की गई जबकि सुक्खू सरकार ने शराब तथा खनन माफिया पर लगाम लगा कर 2200/करोड़ का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया।कौशल ने कहा कि भाजपा के तमाम आरोपों और दुष्प्रचार का 11दिसंबर को बिलासपुर में होने जा रही रैली में कांग्रेस पार्टी माकूल जवाब देगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।