राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों और छप्पन भोग से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर
दुगनेहड़ा।
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल दुगनेहड़ा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास
और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय हो उठा और भक्तिमय वातावरण ने
सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में बाल वाटिका से लेकर कक्षा दूसरी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण की
मनमोहक वेशभूषा में अत्यंत आकर्षक और मनोहारी लग रहे थे। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं जन्माष्टमी
की थीम पर आधारित सुंदर गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों
की मासूमियत, उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आनंद और भक्ति से भर दिया।इस अवसर पर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री आर. सी. लखनपाल, चेयरपर्सन श्रीमती सी. पी. लखनपाल, प्रिंसिपल
एकेडमिक डॉ. हिमांशु शर्मा, वंशिका तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित
रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।समारोह का
विशेष आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया गया छप्पन भोग रहा। श्रद्धा और भक्ति के साथ लगाए गए छप्पन
भोग ने कार्यक्रम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक गरिमा को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में
बाल वाटिका से कक्षा दूसरी तक के अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पूरे
उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय परिसर में गूंजते “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष और मनमोहक
प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को
जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन बच्चों को भारतीय
संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Author: Himachal Samvaad











