दो दिवसीय हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे अनुराग ठाकुर

बिलासपुर,

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अपने दो दिवसीय हिमाचल दौरे के तहत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवास प्रवास पर रहेंगे। अनुराग ठाकुर 4 मार्च को भरोली कलां जिला बिलासपुर में सुबह 11बजे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया बैंक की ब्रांच का शुभारम्भ करेंगे।
वहीं अनुराग ठाकुर दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत सलवाड़ मे जनता के साथ रूबरू होंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। अनुराग ठाकुर 3 बजे लुहनू मे रेलवे के निर्माणधीन पुल का निरीक्षण भी करेंगे। इसी कड़ी में सांसद शाम 6 बजे सुंगराड भोरंज में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
5 मार्च को अनुराग ठाकुर हमीरपुर के आवाहदेवी में 10 एचडीएफसी बैंक शाखा का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने दी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।