स्वारघाट,
उपमंडल स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत स्वाहण के जाला देवी मंदिर में दो दिवसीय सायर मेला आज धूमधाम से सम्पन्न हो गया है । आज हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की औऱ मेले का लुत्फ उठाया । लोगो ने देर रात तक मेले का आनंद लिया और जमकर खरीदारी की । वहीं श्रद्धालुओं ने कई जगह भंडारे भी लगाए हुए थे जिनमे हजारो लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ।
बता दें कि जाला देवी गाँव में करीब 600 साल पुराना जालपा माता का मन्दिर है और यहाँ हर साल सायर का मेला लगता है और हिमाचल,पंजाब व हरियाणा के लोगों की यह कुलदेवी है जिसके चलते हजारो श्रदालु यहाँ पर माथा टेकने के लिए आते है |
Author: Himachal Samvaad








