दोहता-दोहती के जन्म दिन पर रैडक्रॉस सोसाइटी को दिए 5100-5100 रुपये

हमीरपुर ।

गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली जिला रैडक्रॉस सोसाइटी में आर्थिक अंशदान देने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। तहसील हमीरपुर के बाड़ी क्षेत्र के गांव भदरोली के शंभू राम जसवाल ने अपने दोहते और दोहती के जन्म दिन के उपलक्ष्य पर 5100-5100 रुपये का अंशदान दिया है।
उन्होंने सोमवार को अपने दोहते अन्नत सांदल के जन्म दिन पर उपायुक्त कार्यालय में पहुंचकर उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह को 5100 रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर एडीसी एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग भी उपस्थित थे।
पांच दिसंबर को उनकी दोहती अन्नपा सांदल का जन्म दिन था। इस उपलक्ष्य पर भी उन्होंने 5100 रुपये का चेक जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के लिए दिया है। उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने इसके लिए शंभू राम जसवाल का धन्यवाद किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।