दूसरी रिहर्सल के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया मतदान

हमीरपुर ।

मतदान डयूटी पर तैनात होने वाले हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों का दूसरा पूर्वाभ्यास शुक्रवार को राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के सभागार में आरंभ हुआ।
इस अवसर पर एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान केंद्रों से संबंधित विभिन्न आवश्यक प्रबंधों, मतदान प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी माइक्रो ऑब्जर्वर, पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें तथा इस पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह समझें, ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह का अनावश्यक विवाद या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर मास्टर टेªनर विजय चौहान ने अधिकारियों-कर्मचारियों को ईवीएम-वीवीपैट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पूर्वाभ्यास के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों ने महाविद्यालय परिसर में ही स्थापित फेसिलिटेशन सेंटर (सुविधा केंद्र) पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान भी किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।