दिव्यांग सशक्तिकरण पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक

हमीरपुर 04 जुलाई।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण तथा दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करके उनके लिए समाज में अनुकूल माहौल विकसित करने में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों, संस्थानों, संस्थाओं, संगठनों और प्रतिष्ठानों को इस वर्ष भी 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए पात्र व्यक्ति, संस्थाएं और संस्थान 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड्स.जीओवी.इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत जानकारी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की वेबसाइट डीईपीडब्ल्यूडी.जीओवी.इन पर भी राष्ट्रीय पुरस्कारों संबंधी दिशा-निर्देश अपलोड किए गए हैं।
एडीसी ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सराहनीय कार्य करने वाले पात्र लोगों, संस्थाओं, संस्थानों एवं संगठनों से राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।