तेज रफ़्तार से जा रहे टिपर चालक ने 33 वर्षीय युवक को कुचला युवक की घटना स्थल पर मौत

मंडी /सरकाघाट
उपमंडल सरकाघाट की नगरपरिषद के बैहड़ वार्ड में जोहड़ का मोड़ स्थान पर प्रातः सवा छः बजे के करीब डबरोग निवासी 33 वर्षीय रितेश शर्मा उर्फ कालू पुत्र बसंत सिंह गांव डबरोग वार्ड नंबर सात नगरपरिषद सरकाघाट अपनी रोजमर्रा की तरह अपने होटल बरछवाड़ को पैदल चलकर जा रहा था और जैसे ही वह सड़क पर जा रहा था तो पीछे से तेज रफ़्तार से आ रहे टीप्पर ने जोरदार ढंग से टक्कर मारी और रितेश को वहीं बड़ी बुरी तरह से कुचल दिया और उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए तथा सड़क उसके खून से लहूलुहान हो गई। चालक इतनी तेज रफ़्तार से जा रहा था कि घटना को अंजाम देने के बाद उसकी गाड़ी पहले सड़क किनारे खड़ी पानी की टंकी से हुई और उसके साथ टेलीफोन के खंभे से टकरा कर खंभे को भी उखाड़ दिया।घटना स्थल सरकाघाट घुमारवीं सुपरहाइवे पर घटी है।घटना की जानकारी पुलिस को वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में से किसी एक व्यक्ति ने दी। पुलिस को घटनास्थल पर पंहुचने में देर लग गई जिससे उस समय तक मृतक रितेश कुमार के परिवार वाले और अन्य ग्रामीण पहुंच गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया और उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी तथा चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया। तदोपरान्त पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर उसके स्वजनों को सौंप दिया और tipper चालक को हिरासत में ले लिया। टीपर में चालक की पहचान कृष्ण चंद पुत्र गरजा राम गांव बडाल डाकघर गोपालपुर जिला मंडी के रूप में हुई है। डी एस पी संजीव गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गाड़ी के चालक के विरुद्ध तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने और हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है।मृतक रितेश शर्मा अविवाहित था उसका दूसरा भाई भी उसके साथ होटल में काम करता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।