डीसी ऑफिस के अनुपयोगी कंप्यूटर हार्डवेयर सामग्री के लिए निविदाएं 30 तक

हमीरपुर।

उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर की विभिन्न शाखाओं के पुराने एवं अनुपयोगी कंप्यूटरों, पिं्रटरों, फोटो स्टैट मशीनों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को खुली नीलामी के माध्यम से ‘जैसा है, जहां है’ के आधार पर नीलाम किया जाएगा। इसके लिए सहायक आयुक्त कार्यालय ने 30 सितंबर सुबह 10ः30 बजे तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की हैं।
सहायक आयुक्त पवन शर्मा ने बताया कि ई-वेस्ट (प्रबंधन नियम) 2016 के तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड या हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पंजीकृत फर्म या बोलीदाता ही इस नीलामी में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर सुबह 10ः30 बजे के बाद कोई भी निविदा स्वीकार नहीं की जाएगी।
सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुपयोगी वस्तुओं का विवरण जिला की आधिकारिक वेबसाइट  एचपीहमीरपुर.एनआईसी.इन hphamirpur.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक बोलीदाता किसी भी कार्य दिवस को उपायुक्त कार्यालय परिसर में आकर भी अनुपयोगी सामान का अवलोकन कर सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।