टीसीपी, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 18 को हमीरपुर में

हमीरपुर ।

नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी शुक्रवार को जिला हमीरपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राजेश धर्माणी शुक्रवार सुबह 11 बजे हमीरपुर के निकटवर्ती गांव गजोह में स्थित राज पैलेस में पारुल विश्वविद्यालय वडोदरा द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रधानाचार्यों के राज्य स्तरीय सम्मेलन के उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इसके बाद वह दोपहर लगभग साढे 12 बजे हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के समारोह में भाग लेंगे तथा विश्वविद्यालय परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की प्रयोगशालाओं का उदघाटन करेंगे। इसी दिन शाम को वह घुमारवीं रवाना हो जाएंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।