हमीरपुर 30 अगस्त।
राज्य के विभिन्न जिलों में प्राकृतिक आपदा और भारी बरसात को देखते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 सितंबर रात 11ः59 बजे तक बढ़ा दी है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के उम्मीदवारों की मांग के बाद यह निर्णय लिया गया है।
Author: Himachal Samvaad












