जीवन ज्योति डिपोजिटस एंड एडवांस लिमिटेड मामलें में उपभोक्ता अदालत ने दिए जमीन की कुर्की के आदेश

हमीरपुर
जिला उपभोक्ता आयोग हमीरपुर के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा द्वारा प्रताप सिंह बनाम मैसर्ज जीवन ज्योति डिपोजिटस एंड एडवांसज लिमिटेड मामले में जिला उपायुक्त हमीरपुर को आदेश के माध्यम से आनंद गोपाल पुत्र बख्शी राम, मोहिंद्र पुत्र मुन्शी राम, अमन ठाकुर पुत्र सूहडू राम व प्यारे लाल पुत्र हंस राज के भूमि खाता न 145, खतौनी न 164, खसरा न, 1,828,831 किता 03 कुल 10-93-43 है, वाक्या महाल साहडवीं पटवार सर्कल कोटलू तहसील गलोड जिला हमीरपुर व खाता न 81 111 खसरा न 073, 73/1, 577 किता 03 कुल रकवा तदादी 09-39-56 है।

, वाक्या महाल झिकला पटवार सर्कल फाहल तहसील गलोड जिला हमीरपुर के निलामी के वारंट कोर्ट पारित किए हैं। जिसके तहत उपायुक्त हमीरपुर को इस जमीन को 3 जनवरी को निलाम करके पैसा जमा करने के आदेश दिए है। गौरतलब है कि जीवन ज्योति डिपोजिटस एंडवांस लिमिटेड में जमाकर्ताओं के करोडों रूपए फंसे हुए हैं, जिनके सैंकडों मामले उपभोक्ता आयोग जिला हमीरपुर दायर किए गए थे। इन्ही मामलोें के निपटारे के तहत आयोग यह फैसला जमा कर्ताओं के लिए एक बडी राहत है, जिन्होंने अपनी गाढी कमाई की जमा पंूजि इस कम्पनी में लगाई थी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।