जिला हमीरपुर सहकारिता विकास संघ चुनावों में विजेता 6 निदेशकों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मिलकर लिया आशीर्वाद

समीरपुर:
जिला हमीरपुर सहकारिता विकास संघ के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी समर्थित विजयी निदेशकों ने आज पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित निवास पर भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विजेता निदेशकों का यह प्रतिनिधिमंडल पूर्व में दो बार सहकारिता विकास संघ के अध्यक्ष रहे यशवीर पटियाल के नेतृत्व में मिला।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल विजेता निदेशक – हमीरपुर ज़ोन से अशोक कुमार, नादौन ज़ोन से कमल किशोर, बड़सर ज़ोन से राम कृष्ण, भोरंज ज़ोन से सुशील ठाकुर, टौणीदेवी ज़ोन से बलबीर सिंह तथा बिजहरी ज़ोन से यशवीर पटियाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर यशवीर पटियाल ने सहकारिता विकास संघ को सशक्त और गतिशील बनाने में प्रो. धूमल के उल्लेखनीय योगदान का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रो. धूमल के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा, नई ऊर्जा और पारदर्शी प्रणालियाँ प्राप्त हुईं, जिनके परिणामस्वरूप संघ ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं। प्रो. धूमल द्वारा स्थापित विकासोन्मुख दृष्टिकोण और नीतियों ने न केवल संघ के कार्यों को मजबूत किया बल्कि निवेशकों और सदस्यों के बीच विश्वास भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज की यह जीत भी प्रो. धूमल की दूरदर्शी सोच और उनके मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सभी विजेता निदेशकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम सहकारिता विकास संघ को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा संगठन को जनहित में नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।