जिला हमीरपुर में 42 किशोरियों को लगाई गई HPV वैक्सीन

हमीरपुर,

आज जिला हमीरपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश कुमार फोतेदार की अध्यक्षता में HPV Vaccination Programme आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान 14 वर्ष की 42 किशोरियों को HPV वैक्सीन की खुराक लगाई गई। इस अवसर पर किशोरियों को HPV संक्रमण, HPV वैक्सीन के महत्व,
इसके लाभ एवं सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें टीकाकरण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया। HPV वैक्सीनेशन किशोरियों के स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में HPV से संबंधित बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वस्थ बेटियां, सुरक्षित भविष्य — HPV टीकाकरण को अपनाएं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।