जिला हमीरपुर में मॉनसून सीजन में अभी तक 52.15 करोड़ का नुक्सान

हमीरपुर ।

इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर में अभी तक हुए नुक्सान का कुल आंकड़ा 52 करोड़ 15 लाख रुपये तक पहुंच गया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान लोक निर्माण विभाग को लगभग 59.55 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है।
अगर इस मॉनसून सीजन में 27 जून के बाद के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला में लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 30.02 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।
जलशक्ति विभाग की संपत्ति को भी लगभग 20.85 करोड़ रुपये के नुक्सान का अनुमान है। बिजली बोर्ड की लाइनों और ट्रांसफॉमरों इत्यादि की भी लगभग 52.76 लाख रुपये की क्षति हुई है। इस दौरान जिला में 2 कच्चे मकान और 11 गौशालाएं ध्वस्त हुई हैं। जबकि, 11 कच्चे मकान और एक पक्का मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिला में लगभग 62.49 लाख रुपये की फसलें भी तबाह हुई हैं।
उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग और अन्य विभागों के फील्ड अधिाकारियों एवं कर्मचारियों को नुक्सान की त्वरित एवं विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरम्मत कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया जा सके तथा प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जा सके।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।