जिला हमीरपुर में पशु मित्रों के 28 पदों के लिए आवेदन 5 फरवरी तक,पशुपालन विभाग के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है आवेदन पत्र

हमीरपुर,

जिला हमीरपुर में पशु पालन विभाग के विभिन्न अस्पतालों, पशु औषधालयों और अन्य संस्थानों में मल्टी टास्क वर्कर्स (पशु मित्र) के 28 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 5 फरवरी शाम 4 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं।
पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतीश कपूर ने बताया कि पशु मित्रों के 28 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से आरंभ कर दी गई है। 5 फरवरी तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को 25 किलोग्राम भार उठाकर 100 मीटर की पैदल चाल एक मिनट में पूरी करनी होगी। इस टेस्ट के बारे में उम्मीदवारों को अलग से सूचित किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसिलिंग के बाद प्रत्येक संस्थान के लिए 5-5 उम्मीदवारों का पैनल बनाया जाएगा और उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पांच हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।
18 से 45 वर्ष तक के दसवीं पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र हैं। उन्हें पशु पालन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, स्थानीय बोलियों और परंपराओं का ज्ञान होना चाहिए। उपनिदेशक ने बताया कि आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र का फॉर्मेट विभाग की वेबसाइट एचपीएग्रीसनेट.जीओवी.इन hpagrisnet.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन, भोरंज और बड़सर के उपमंडलीय पशुपालन अधिकारी कार्यालयों, इनके दूरभाष नंबरों या ईमेल पर भी विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।