जिला स्तरीय महिला दिवस समारोह के आयोजन हेतु शुक्रवार को भाजपा कार्यालय हमीरपुर में एक बैठक का आयोजन किया

हमीरपुर,

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर बनालट क्रिकेट ग्राउंड ललीन में शनिवार को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय महिला दिवस समारोह के आयोजन हेतु शुक्रवार को भाजपा कार्यालय हमीरपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने की। जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि महिला दिवस के सफल आयोजन के लिए इस बैठक में रुपरेखा बनाई गई और सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की विभिन्न जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि हमीरपुर शहरी मंडल की ग्राम पंचायत बड़ी फरनोल व ललीन के पास पड़ने वाले बनाल्ट क्रिकेट मैदान में इस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहरी मंडल हमीरपुर के करीब 130 महिला मंडलों को सदर विधायक आशीष शर्मा जी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
इस जिला स्तरीय महिला दिवस समारोह में भाजपा से राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी जी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। जबकि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर बतौर विशिष्ट अतिथि इस समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता विधायक सदर आशीष शर्मा जी करेंगे जबकि भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष और भाजपा जिला अध्यक्ष सहित जिला के सभी मंडलों से पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। विधायक सदर आशीष शर्मा ने सभी से इस समारोह में बढ़-कर के भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर मंडल शहरी के सभी महिला मंडलों को उनकी तरफ से इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही दरबोड़ गांव की 106 वर्षीय वृद्धा को भी इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। विधायक आशीष शर्मा की ओर से गरीब अनाथ वगरीब बच्चियों के लिए चलाई गई सुकन्या समृद्धि योजना के चेक भी दो बच्चियों को भेंट किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री अजय रिंटू, वीणा शर्मा, सहित मंडल शहरी अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष जसवीर सिंह सहित दोनों मंडलों के महामंत्री व पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।