जिला स्तरीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी जी के निर्देशानुसार बसंत रिसोर्ट हमीरपुर में मनाया गया

हमीरपुर,
जिला स्तरीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी जी के निर्देशानुसार बसंत रिसोर्ट
हमीरपुर में मनाया गया इस मौके पर प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा ने कहा कि नवजात शिशु देखभाल सप्ताह प्रत्येक वर्ष 15 से 21 नवंबर तक मनाया जाता है इस वीक को मनाने
का उद्देश्य नवजात देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाना है जिससे बच्चों के जीवन दर में सुधार व समग्र विकास विकास की संभावनाओं को बढ़ाया जा सके और नवजात शिशुओं हेतु फैसिलिटी बेस्ड व कम्युनिटी बेस्ड विभिन्न कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर संचालित है जिसमें संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना,प्रसव कक्ष में नवजात शिशुओं की देखभाल,समय से पूर्व जन्मे,कम वजन के नवजात शिशुओं के लिए एसएनसीयू एवं एचबीएनसी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। और नवजात 28 दिन तक का शिशु होता है इसकी हमे पैदा होते ही तत्काल देखभाल करनी चाहिए, स्तनपान, नवजात को गर्म रखने में देखभाल, स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण,बार बार डायपर बदलना व स्वच्छता, गर्भनाल को सुखा व स्वच्छ रखना,सिर गर्दन को सहारा देना आदि कार्य करने चाहिए।इस मौके पर पूर्व एम‌ईआईओ श्री सुरेश शर्मा ने बताया कि हर नवजात शिशु सुरक्षित जन्म, पर्याप्त पोषण और गुणवत्ता चिकित्सा सुविधा पाने का अधिकार मिलना चाहिए। यह नवजात मृत्यु दर कम करने का पहला कदम है। इस मौके पर जिला आशा कोऑर्डिनेटर श्रीमती नेहा कटोच सहित 35 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।