चंबा,
जिला चंबा की भलेई पंचायत के नालू गांव में बारिश एक बार फिर आफत बनकर आई ओर लोग परेशान हो चुके हैं
मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष भी चंबा की भलेई पंचायत के नालू गांव में मूसलाधार बारिश हुई थी जिस कारण नाले का पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस गया था और गाड़ियां तक दब गई थी
1 साल बीत जाने के बाद अब बीती रात को एक बार फिर जोरदार बारिश हुई जिस कारण भलेई पंचायत के ही नालू गांव में नाले का पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस गया है जिस कारण लोग रात भर पानी और मलबा हटाते रहे लेकिन अधिक पानी और मलबा आने की वजह से लोग मलबा नहीं हटा पाए
लोग शनिवार सुबह से ही मलबा हटाने में जुटे हुए हैं लोगों ने आरोप लगाए हैं कि पिछले वर्ष भी यहां पर यही हालात बने थे और गाड़ियां तक दब गई थी और पिछले साल यहां पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर आए थे और लोगों को आश्वासन दिया था कि जो सड़क पर पुली का निर्माण करवाना है उसे जल्द से जल्द करवाया जाएगा लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां पर पुली का निर्माण नहीं करवाया गया जिस कारण भलेई पंचायत के नालू गांव में एक बार फिर बरसात ने पुराने जख्म हरे कर दिए हैं
यासीन मोहम्मद स्थानीय निवासीने बताया कि पिछले वर्ष भी यहां पर लोगों की गाड़ियां दब जाने के कारण लाखों का नुकसान हुआ था लोगों ने एक बार फिर लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द यहां पुली का निर्माण करवाया जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह से कोई बड़ा नुकसान ना हो लोगों ने कहा कि आने वाले दिनों में ओर अधिक बरसात होगी जिससे उन्हें अपने घरों का भी डर सताने लगा है
लोगों ने कहा की बरसात अभी आनी बाकी है यदि यही हालात रहे तो यहां पर काफी नुकसान भी हो सकता है इसलिए विभाग को यहां पर लापरवाही नहीं बतानी चाहिए
और मौके पर पहुंचकर यहां के हालात देखकर पुली का काम जल्द शुरू कर देना चाहिए

Author: Himachal Samvaad











