जिला कांग्रेस कमेटी  हमीरपुर द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

हमीरपुर,

जिला कांग्रेस कमेटी  हमीरपुर द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कि गई जिसमें आईसीसी ऑब्जर्वर प्रभाकर झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा जिला तथा ब्लॉक स्तर के सभी संगठनों एवं विभागों के अध्यक्षों से संवाद स्थापित कर के आगे की रणनीति पर चर्चा करना रहा ।

इस बैठक में जिला से संबंधित सभी ब्लॉकों में आयोजित होने वाली ब्लॉक स्तर के कार्यक्रमों की तिथियां भी निर्धारित कि गई जिसमें कि हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक 22 दिसंबर 2024 , 23 सुजानपुर 24 नादौन , 25 बड़सर , 26 भोरंज को निर्धारित हुई । ब्लॉक स्तर के इन कार्यक्रमों में ब्लॉक पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा तथा इसकी विस्तृत रिपोर्ट आईसीसी ऑब्जर्वर के माध्यम से आईसीसी के सीनियर पदाधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी जोकि जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यकारणी के पुर्नगठन में नींव का पत्थर साबित होंगी ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।