ज़िला स्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक का आयोजन

हमीरपुर,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता  में सी ऍम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक
समीक्षा  बैठक का  आयोजन किया गया  जिसमे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय जगोता,  जिला  कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा, डा. राकेश ठाकुर, डा. अजय अत्री  व डा. कमलजीत और सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, लेखाकार,
ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर उपस्थित रहे l
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की विस्तार से
चर्चा की गई और  उन्होंने कहा कि जो 70 साल व इससे अधिक आयु के जो बुजुर्ग हैं वे सभी अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा लें और कहा की खंड स्तर पर जो भी गतिविधियों  और प्रशिक्षण से संबधित खर्चे है उन्हें समय
पर करवाया जाये l और उन्होंने इस अवसर पर कहा जननी सुरक्षा योजना में आशा कार्यकर्ता को प्रोत्साहन राशी और लाभार्थी को वितीय लाभ सिर्फ सरकारी अस्पताल में प्रसव करवाने पर ही मिलेगा और कहा की  नियमित टीकाकरण
माइक्रोप्लान के हिसाब से होना चाहिए और कहा की तय किये दिन पर ही टीकाकरण होना चाहिए और  टीकाकरण के दिन स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वहां पर पर्यवेक्षण के लिए जरुर जाएं और सत्र के दौरान लाभार्थी को अगले टीकाकरण
के बारे में जरुर बताएं  और कहा की खंड स्तर पर 0 से 5 साल के बच्चों  की संख्या का डेटा सही उपलब्ध होना चाहिए और राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत काम कर रही टीमों की समय –समय पर बैठक लेते रहें l
उन्होंने इस अवसर पर कहा की प्रसव पूर्व जो भी महिलायें जाँच के लिए आती
हैं उन्हें परिवार नियोजन के उपायों के बारे में भी जानकारी दें l उन्होंने कहा कि उपलब्ध स्वास्थ्य सम्बन्धी आंकड़ों का गहन विशलेषण करें तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाएं  तथा विभिन्न
कार्यक्रमों के अंतर्गत आबंटित धनराशी का समय पर खर्च करना भी सुनिश्चित
करें l

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।