हमीरपुर ,
प्रदेश के आर्थिक हालात के मद्देनजर विपक्षी नेताओं द्वारा कांग्रेस सरकार की लगातार आलोचना करने की राजनीति अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास मात्र है।प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि जय राम ठाकुर तथा केंद्र की भाजपा सरकारों ने ही हिमाचल को आर्थिक संकट में डालने का कार्य किया है।
प्रदेश से भाजपा के चार लोकसभा और तीन राज्य सभा सांसद होने के बावजूद केंद्रीय बजट में हिमाचल की अनदेखी तथा केंद्र द्वारा अनेक आर्थिक कटौतियां यह साबित करती हैं कि हिमाचल के प्रति मोदी सरकार का रवैया भेदभाव पूर्ण है तथा हिमाचल भाजपा के नेताओं का प्रदेश हित से कोई सरोकार नहीं है।कौशल ने कहा कि कांग्रेस सरकार आर्थिक हालात को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है परंतु भाजपा नेता केंद्र के समक्ष प्रदेश हित के मुद्दे उठाने की बजाए मात्र आलोचना करने की राजनीति में मशगूल हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और अन्य भाजपा नेता आलोचना करने के साथ साथ प्रदेश हित में सार्थक सुझाव देने की सकारात्मक राजनीति भी करें क्योंकि प्रदेश एवं जनहित राजनीतिक महत्वकांक्षाओं से ऊपर होना चाहिए।

Author: Himachal Samvaad







