जयराम और सिद्धार्थन ने धूमल से की औपचारिक मुलाकात

हमीरपुर ,
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने 22-अगस्त-2025 की देर शाम पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित आवास पर मुलाकात की।

तीनों नेताओं के बीच विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। बैठक सकारात्मक एवं रचनात्मक माहौल में संपन्न हुई।

इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल शामा, मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, मंडल महामंत्री तेन सिंह, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष दीक्षित गौतम, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर के सर्किट हाउस में दोनों नेताओं का स्वागत किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।