जनहितैषी और अर्थव्यवस्था को नई ताकत देने वाला बजट : राजेंद्र राणा

हमीरपुर,
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्रीय बजट को जनहितैषी , गरीब के कल्याण को समर्पित, युवाओं का महिलाओं के उत्थान में सहायिका तथा देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत देने वाला बजट करार दिया है.
आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि केंद्रीय बजट में महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाना एक ऐतिहासिक कदम है और यह बजट मातृशक्ति को स्वाबलंबी बनाने में सहायक साबित होगा. राजेंद्र राणा ने कहा कि इस बजट में करदाताओं से लेकर गरीबों, किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग का सर्वाधिक ख्याल रखा गया है.
उन्होंने इसे युवाओं के सपनों का बजट भी करार दिया. उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत का लोक कल्याणकारी बजट है जिसमें भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लिए एक मजबूत नींव रखने का काम किया गया है. उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगा. राजेंद्र राणा ने कहा कि एक करोड़ घरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने का प्रावधान किया जाना ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम है. यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की समस्त गारंटीयों को पूर्ण करने वाला बजट है.
राजेंद्र राणा ने कहा कि यह बजट ‘‘मेक इन इंडिया’’ को प्रोत्सहित करेगा और एक मजबूत, समृद्ध और विश्वास से लबरेज भारत की क्षमताओं का विकास करेगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।