छह माह तक शिशु को पिलाएं केवल मां का दूध

हमीरपुर।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंर्तगत मिशन शक्ति संकल्प हब के तहत वीरवार को मट्टनसिद्ध और डुग्घा खुर्द में जागरुकता शिविर आयोजित किए गए। इन जागरुकता शिविरों में एक अगस्त से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत भी महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
इस अवसर पर महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए टौणीदेवी के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप चौहान ने बताया कि एक शिशु के लिए मां का दूध बहुत ही पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्द्धक होता है। इसलिए, जन्म से छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। मां के दूध से जहां शिशु का शारीरिक विकास होता है, वहीं यह उसे कई बीमारियों से भी बचाता है।
जैंडर स्पेशलिस्ट वंदना ठाकुर ने बताया कि मां का पहला गाढ़ा दूध बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। वृत्त पर्यवेक्षक किरण कुमारी ने बताया कि आम महिलाओं को स्तनपान के महत्व से अवगत करवाने के लिए इस वर्ष भी 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविरों के दौरान मिशन शक्ति की जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर ने संकल्प हब के तहत चल रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी। इन जागरुकता कार्यक्रमों स्थानीय महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।