चोरों ने लाखों के सोने व चांदी के आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ किया

जवाली/ कांगड़ा

पुलिस थाना जवाली के तहत ग्राम पंचायत टकोली घिरथां में चोरों ने लाखों के सोने व चांदी के आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ किया है तथा कमरे की ग्रिल तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मकान मालिक करतार सिंह ने बताया कि मंगलवार को मैं और मेरी पत्नी रात को कमरे में सोए हुए थे और बुधवार को सुबह उठकर कमरे के अंदर गए तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। लोहे की ग्रिल भी टूटी हुई थी। चोर लाखों रुपए के आठ तोले सोने व चांदी के आभूषण, लगभग चालीस हजार की नकदी व कुछ बैंक की एफडी भी ले गए हैं। इसके साथ चोर लगभग बीस हज़ार के नोटों के हार भी साथ ले गए हैं जोकि हमारी रिटायरमेंट पर रिश्तेदारों ने पहनाए थे।
उसी समय हमने इसकी सूचना पंचायत उपप्रधान रवि कुमार को दी। उपप्रधान ने पंचायत प्रधान लक्की रिहलिया को सूचित किया तथा प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। जवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भरमाड़ से राजेश कतनौरिया कि रिपोर्ट !

इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।