चुनावी खर्चे की सही गणना करेें एईओ और अकाउंटिंग टीमें: अमरजीत सिंह

हमीरपुर ,

उपायुक्त हमीरपुर और संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने संसदीय क्षेत्र स्तर, जिला स्तर और विधानसभा क्षेत्र स्तर के सहायक व्यय पर्यवेक्षकों (एईओ) और अकाउंटिंग टीमों के प्रभारियों को सभी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों के चुनावी खर्चों पर कड़ी नजर रखने तथा इन खर्चों की सही गणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला हमीरपुर में लोकसभा आम चुनाव एवं विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने की पूर्व संध्या पर सभी आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा करते हुए संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी ने ये निर्देश दिए।
अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने जिला हमीरपुर के लिए व्यय पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है और मंगलवार 7 मई को लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उ

पचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी एईओ और अकाउंटिंग टीमें उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के एक-एक चुनावी व्यय की गणना करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों और  पेड न्यूज के मामलों की निगरानी तथा विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से संबंधित अधिकारियों को भी विज्ञापनों एवं पेड न्यूज के संभावित मामलों पर कड़ी नजर रखने तथा इस तरह के मामले सामने आने पर तुरंत एईओ को रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए, ताकि इनसे संबंधित खर्चे को भी चुनावी व्यय में शामिल किया जा सके।
अमरजीत सिंह ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिदिन प्राप्त होने वाली रिपोर्टों को संबंधित अधिकारी एवं टीमें निर्धारित समय के भीतर संकलित करें, ताकि इन्हें निर्धारित अवधि के भीतर अग्रेषित किया जा सके। चुनावी व्यय की गणना से संबंधित अन्य पहलुओं के संबंध में भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।