चिट्टा सप्लायर ने पुलिस थाना प्रभारी को किया कुचलने का प्रयास,चिट्टा सप्लायर की गाड़ी को रोकने के लिए पुलिस ने चलाई गोली गाड़ी के मालिक पर पहले से ही चल रहा है नशा तस्करी का मामला

हमीरपुर,

पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत चिट्टा तस्करी की सूचना मिलने पर दुगनेहड़ी नाल्टी सड़क पर नाका लगाकर रोकने के लिए लगाए गए नाके के दौरान चिट्टा तस्कर ने थाना प्रभारी को गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया है। आरोपी ने जब गाड़ी को नहीं रोका तो थाना प्रभारी कुलवंत राणा ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी की गाड़ी पर गोली चला दी जिससे उसका टायर पेंचर हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है तथा गाड़ी के मालिक की पहचान भी कर ली है। हिमाचल में पंजीकृत गाड़ी के मालिक पर पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस को रात को सूचना मिली थी कि चिट्टा तस्कर चिट्टा लेकर आ रहा है तथा इसे हमीरपुर क्षेत्र में बेचने की उम्मीद है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दुगनेड़ी के पास सुबह करीब साढे छह बजे नाका लगाया हुआ था तथा करीब आठ बजे गाड़ी आई तो गाड़ी को रोकने प्रयास किया लेकिन गाड़ी रोकने के स्थान पर आरोपी ने पुलिस थाना प्रभारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।