चयन आयोग ने विभिन्न परीक्षाओं के एडमिट कार्ड किए जारी

हमीरपुर 12 जून।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 25025, प्लेट मेकर (ऑफसेट) पोस्ट कोड 25009, ऑफसेट ऑपरेटर पोस्ट कोड 25007, फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर पोस्ट कोड 25008 और फ्लाई ब्वॉय (ऑफसेट) पोस्ट कोड 25010 की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर अपलोड कर दिए हैं।
आयोग के सचिव डॉ विक्रम महाजन ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है तो वह सुबह दस से सायं छह बजे तक आयोग के टैक्निकल हैल्प डैस्क नंबर 9986638751 पर संपर्क कर सकता है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।