चंबा के मैहला में भूस्खलन से दर्दनाक हादसा। मायके आई बेटी और दामाद की मौत, करीब 5 महीने पहले हुई थी

चंबा,

जिले के मैहला की ग्राम पंचायत चडी के गांव सूताह में भारी बारिश के चलते पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान वह अचानक आए पानी की चपेट में आकर अपने मायके के घर में रहने आए बेटी और दामाद की मौके पर मौत हो गई है। घटना सुबह तड़के 3 से 4:00 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में मकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम चंबा भी मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक
बेटी पल्लू अपने मायके 5 दिन पहले ही रहने आई थी। दामाद सनी पिछले कल ही अपने ससुराल अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए आया था।
सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान पानी का भारी बहाव घर के ऊपर आगे के कारण अंदर घर में सोए बेटी और दामाद की मौके पर ही मौत हुई है। यह मकान संजू का बताया जा रहा है।
दामाद का घर चंबा के कियानी में बताया गया है जहां पर करीब 5 दिन पहले ही बेटी पल्लू अपने मायके रहने के लिए आई थी इन दोनों की शादी करीब 5 महीने पहले ही हुई थी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।